
पवन सिंह:
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर पावर स्टार पवन सिंह अपने दमदार एक्टिंग और सिंगिंग के लिए पूरे देश में मशहूर हैं। उन्होंने अपने टैलेंट और मेहनत से वर्ल्डवाइड फेम हासिल की है।उनका गाना,चाहे वह भोजपुरी में हो, या हिंदी में रिलीज होते हुए ट्रेंडिंग में चला जाता है।पावर स्टार आज एक पावर ब्रांड बन चुके हैं हालांकि यह सबसे उन्हें तुरंत नहीं मिली इसके लिए उन्होंने ने काफी मेहनत की हैं।
पवन सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ, पार्श्व गायक,अभिनेता,संगीतकार और रंगमंच कलाकार है। वे भोजपुरी फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए मशहूर हैं।उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत संगीत समारोह में हारमोनियम बजाकर पर्दे के पीछे काम करके की थी।उन्होंने बॉलीवुड फिल्म स्त्री 2 में पार्श्व गायक के रूप में गाना गया था।
पवन सिंह के करियर की शुरुआत
पावर स्टार ने भोजपुरी पॉप एल्बमों पर एक गायक रूप में अपना नाम किया है।1997 में उनका पहला एल्बम’ओढनिया वाली’पेश किया।उसके बाद 2004 में”कांच कसैली”रिलीज हुआ।2008 में पवन ने एल्बम”लॉलीपॉप लागेलू”शीर्षक गीत को रिलीज किया। इस गाने ने पवन को पूरे देश में मशहूर कर दिया। इस गाना को सुनने बाद सभी भाषा के लोगों में पावर स्टार का नाम उनके फैंसो के दिल में उतर गया।
पवन सिंह ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है परंतु संगीत के मामले में उन्होंने देश-विदेश के मशहूर कलाकारों में अपना नाम दर्ज कराया है।हाल ही में उन्होंने क्रैक फाइटर फिल्म के लिए एक करोड़ में साइन किया जिससे वह भोजपुरी के सबसे महंगे कलाकार बन गए।
टाटा नेक्सॉन के लिए जीएसटी की कीमत 50 हजार रुपए से 1,55,000₹ तक की कमी आई है यानी नुकसान खरीदने वालों के लिए 10% से 12% की दर से कटौती हुई है।टाटा नेक्सॉन कई एसयूवी के बीच अपने मजबूती और ब्रांड के दम पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं।उनके मुख्य प्रतियोगी महिंद्रा xuv300,मारुति सुजुकी ब्रेजा,Kia Sonet,वेन्यू, मारुति स्विफ्ट डिजायर,Hyundai Creta आदि है।
पवन सिंह का राजनीति करियर
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने 2014 में भाजपा की बिहार राज्य इकाई के प्रमुख नित्यानंद राय और महासचिव बिपेन्द्र यादव की उपस्थिति में भगवा माला पहनकर पवन सिंह को भाजपा में शामिल किया।
पावर स्टार ऑफ़ सोशल मीडिया
पवन सोशल मीडिया में पावर स्टार के नाम से प्रसिद्ध है।उनके इंस्टाग्राम में 54 लाख फॉलोअर है और फेसबुक में 45 लाख फॉलोअर हैं।पावर स्टार एक फेमस यूट्यूबर भी है जिसमें उनके पास लगभग 60 लाख सब्सक्राइबर हैं।पवन की पत्नी का नाम ज्योति सिंह है। पवन और ज्योति सिंह के बीच विवाद चल रहा है।पवन के पत्नी से विवाद होने के बाद इस समय अक्षरा सिंह का बयान सुर्खियों में हैं,जिससे पवन सिंह के फैंस में आक्रोश उत्पन्न हुआ है।
कितनी फीस लेते हैं पवन सिंह
भोजपुरी स्टार पावर स्टार के पास करोड़ों की संपत्ति है।हाल ही में हुए चुनाव में चुनाव आयोग की ओर से दायर एक हलफनामे के अनुसार,एक्टर के पास 5 करोड़ के लगभग चल संपत्ति और 12 करोड रुपए के लगभग अचल संपत्ति है।2022-23 में उनकी इनकम 52 लाख रुपए थी।पवन एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख और चार्ज करते हैं।वही एक गाने के लिए लगभग 2 से 3 लाख रुपए लेते हैं।वह ब्रांड एंडोर्समेंट,स्टेज शो,अभिनय और गायन से अच्छा खासा पैसा कमाते हैं।
कौन-कौन सी गाड़ी है पवन सिंह के पास
भोजपुरी इंडस्ट्री हो या बॉलीवुड इंडस्ट्री सभी इंडस्ट्री में कलाकारों को लग्जरी व महंगी गाड़ियों का काफी शौक होता है। पवन के पास ₹50 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर और ₹30 लाख की टोयोटा इनोवा हाई क्रॉस है। उनके पास एक रेंज रोवर भी है जिसकी कीमत ₹1.5करोड़ रुपए के आसपास है।
पावर स्टार के पास लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक फ्लैट है जिसकी कीमत 2 करोड रुपए हैं वहीं मुंबई में पावर स्टार के पास चार फ्लैट शामिल हैं। उनके पास आरा शहर में एक नहीं तीन-तीन शानदार मकान बना हुआ है और उनके गांव जोकरी में एक पुश्तैनी मकान है।
पवन ने अपने लिए एक शानदार स्टूडियो बनाया हुआ है जिसमें वह अपना गाना शूट करते हैं।
पवन सिंह का भोजपुरी फेमस गाना व मूवी
पावर स्टार के कई भोजपुरी गाने प्रसिद्ध हैं जैसे छलकता हमरो जवनिया, सॉरी सॉरी, गोरिया चाल तोहार मतवाली, जिला होय आरा अहिजा मरद आदि बहुत सारे गाने है।
पवन ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्म दिए हैं जिनमें कुछ नाम है प्रतिज्ञा,बजरंग,सत्या,क्रैक फाइटर,राजा शेर सिंह,मां तुझे सलाम,जय हिंद,मैं उनको साजन चुन लिया,तबादला,धड़कन,पावर स्टार,मेरा बाहर भारत महान। इन भोजपुरी फिल्मों से पावर स्टार का ही नहीं बल्कि पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है