Hurun India 2025 List में मुकेश अंबानी सहित 451अमीर शख्स हुए शामिल

hurun india 2025

इस बार Hurun India 2025 भारत के अरबपतियों का सबसे बड़ा केंद्र मुंबई बना है।इसके बाद नई दिल्ली और बेंगलुरु का नंबर है।सेक्टर के हिसाब से फार्मास्युटिकल्स में 137 लोग के साथ शीर्ष पर है

भारत में अरबपति लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इस वर्ष हर सातवें दिन एक नया अरबपति देश को मिला है। M3M हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2025 की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

Hurun India 2025 रिच लिस्ट

भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की 14वीं हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2025 में मुकेश अंबानी और उनके परिवार देश में टॉप स्थान पाकर सबसे अमीर बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति इस साल 9.55 लाख करोड़ रुपए हो गई है।इस सूची को M3M इंडिया और हुरून अनुसंधान संस्थान ने मिलकर जारी किया है।दूसरे स्थान पर गौतम अडानी और उनके परिवार है जिनकी कुल संपत्ति 8.1 5 लाख करोड रुपए है।

Hurun India 2025 List में नई एंट्री

इस साल की हुरून इंडिया 2025 सूची में नई एंट्री भी देखने की मिली है।रोशनी नादर मल्होत्रा और उनके परिवार पहली बार शीर्ष तीन में शामिल हुआ है।उनकी कुल संपत्ति 2.84 लाख करोड रुपए है और वह भारत की सबसे अमीर महिला बन गई है।रिपोर्ट में कहा गया कि “नई एंट्रीज भारत के संपत्ति की तस्वीर को बदल रही है।”

भारत में अरबपतियों की तेजी से बढ़ रही है संख्या

रिपोर्ट के अनुसार,भारत में अब 350 से अधिक अरबपति है,जो 13 साल पहले सूची की शुरुआत के समय से ही अपनी जगह बनाए हुए है।सभी शामिल अरबपतियों के कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ है,जो भारत की सकल घरेलू उत्पाद(GDP)का लगभग आधा हिस्सा है।हुरून इंडिया 2025 की सूची में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी ने कई वर्षों से इस सूची में जगह बनाए हुए हैं।

hurun india 2025

युवा और नई पीढ़ी की अरबपति

युवा संपत्ति निर्माता भी इस बार अपनी जगह बनाए हुए हैं। अरविंद श्रीनिवास(31 वर्ष) Perplexity के संस्थापक,इस साल भारत के सबसे युवा अरबपति बनकर 21,190 करोड़ रुपए के साथ हुरून लिस्ट में शामिल हो गए।बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी पहली बार अरबपति क्लब में शामिल हुए।जिनकी कुल संपत्ति 12,490 करोड रुपएके लगभग है।संपत्ति में बढ़ोतरी के मामले में इस साल नीरज बजाज और उनके परिवार ने सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की है। इन्होंने ₹69,875 करोड़ जोड़कर 2.3 लाख करोड रुपए की संपत्ति बना ली।

महिला उद्यमियों की बढ़ती भागीदारी

Hurun India 2025 रिच लिस्ट में 101 महिलाएं शामिल हैं, जिसमें 26 अरबपति है।देश में सेल्फ मेड व्यक्ति भारत में संपत्ति बनाने के मुख्य धरोहर बने हुए हैं।लिस्ट में 66% लोग खुद की मेहनत से संपत्ति बनाई हैं और 74% नई एंट्रीज ने अपनी संपत्ति खुद बनाई है।

1687 ऐसे बिजनेसमैन,जिनकी संपत्ति हजार करोड़ से ज्यादा

Hurun India 2025 में 284 नए अमीरों को शामिल किया गया है,जिससे पिछले वर्ष के मुकाबले इस सूची में मौजूद का व्यक्तियों की संख्या में 148 का इजाफा हुआ है,वहीं बीते 5 वर्षों में यह संख्या 859 बढी है।

फार्मास्युटिकल्स,इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स और केमिकल सेक्टर सबसे ज्यादा अमीर पैदा करने वाली सेक्टर रहे।

2025 में कुल 97 स्टार स्टार्टअप फाउंडर्स ने अपनी जगह बनाई है

स्टार्टअप वेल्थ क्रिएशन में अहम भूमिका निभा रहे हैं और 2025 में कुल 97 स्टार्टअप फाउंडर्स ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।हुरून इंडिया 2025 सूची में शामिल अरबपतियों में से 137 फार्मा सेक्टर,132 इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स और 125 केमिकल एवं पेट्रोकेमिकल्स से हैं।

Hurun India 2025 के अनुसार भारत के प्रमुख स्टार्टअप में जीरोधा, रेजरपे,लेंसकार्ट,ग्रो,जेप्टो, फिजिक्स वाला, मीशोऔर योयो शामिल है।इनके अलावा नवी टेक्नोलॉजी और रैपीडो जैसे नए स्टार्टअप भी शामिल है।

Hurun India 2025 में देश के सबसे बड़े मूल्यवान 10 स्टार्टअप का खुलासा हुआ है। जिसमें बेंगलुरु और गुरुग्राम इस सूची में प्रमुख केंद्र बने हुए हैं।टेक्नोलॉजी, टेक और ई-कॉमर्स से जुड़ी कंपनियों ने सबसे ज्यादा स्थान हासिल किए हैं।इन स्टार्टअप्स ने तेजी से बढ़ते भारतीय डिजिटल बाजार और निवेशकों के भरोसे के दम पर अरब डॉलर का कारोबार किया है,जो भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम की मजबूती को दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *